Home Food Shivsagar Famous Dishes

Shivsagar Famous Dishes

1339
0
Shivsagar Famous Dishes
Shivsagar Famous Dishes

शिवसागर इलाके का खानपान आपको जाना-पहचाना लगेगा। बस, यह स्वाद में थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसे बनाने की विधि अलग होती है। जैसे पीठा का स्वाद आप जानते हैं। यहां यह खूब खाया जाता है। यहां यह मीठे व्यंजनों में शामिल है जो गुड़ और चावल से बनता है। इसके कई प्रकार से खाया जाता है, जैसे- तिल पीठा, गीला पीठा, सुंकरी पीठा आदि। मीठे में एक और मिठाई है ‘लोस कोरा’। इसे नारियल और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। यह बिल्कुल नारियल लड्डू की तरह है। नमकीन में ‘आलू पिटिका’ पसंद किया जाता है। ‘खार’ नाम का भोजन मांस से बनता है, जिसमें पपीते का भी प्रयोग किया जाता हैं। टेंगी मछली करी, बत्तख का मांस यहां के लोकप्रिय मांसाहारी भोजन हैं। यहां के लोकप्रिय खानपान के अड्डे की तलाश में समय गंवाने से अच्छा है कि आप यहां सेपिया बेकरी और कन्हाइज बेकरी को एक बार जरूर आजमाएं। इनके अलावा कुछ और भी डिशेज़ ऐसी हैं जिसका स्वाद एक बार खाने के बाद बरसों तक रहता है याद।

बैम्बू शूट
असम में म‍लिने वाला बम्बू शूट अगर न खाया तो फिर यहां कुछ नहीं खाया। यह डिश सिर्फ असम में ही मिलती है। इसमें बम्‍बू यानी बांस के छोटे-छोटे हरे टुकड़े डीप फ्राई किए जाते हैं। यह काफी स्‍पाइसी होता है। इसका स्‍वाद बेहद लाजवाब होता है। यहां की इस खास डिश को टूरिस्ट खूब पसंद करते हैं। ऐसे में यहां जाकर इसे ट्रॉय करना तो बनता है।

वॉनटॉन
वॉनटॉन चटपटी और टेस्टी डिश है। जो दिखने में काफी हद तक मोमोज जैसी होती है। मोमोज जहां भाप में पकाया जाता है वहीं इसे फ्राई किया जाता है। वॉनटॉन नॉनवेज व वेज दोनों ही स्‍वादों में बनता है। वॉनटॉन बेसिकली चीन की डिश है। वॉनटॉन लहसुन की चटनी के साथ परोसा जाता है। कुराकुरा वॉनटॉन खाने में लाजवाब लगता है। शाम‍ होते ही यहां इसे खाने वालों की भीड़ लगने लगती है।

घुगनी
घुगनी भी यहां के जायकेदार स्‍्ट्रीट फूड में शामिल है। मटर या चने को प्‍याज, नमक, हरी धनिया, हरी मिर्च और चटपटे मसालों से मिलाकर बनाया जाता है। टेस्ट को बढ़ाने के लिए इमली की चटनी भी मिलाई जाती हैं। छोटे से लेकर बड़े-बड़े फूड्स ज्वाइटंस में भी ये अवेलेबल होती है।

लक्षा
लक्षा, स्पाइसी नूडल सूप है जिसे असम में ही नहीं साउथईस्ट एशिया में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। आरारोट या फिर चावल के आटे से बने ये नूडल्‍स कोकोनट मिल्क में पकाए जाते हैं। वहीं करी लक्षा इमली में पकाया जाता है। जो बहुत ही टेस्टी होता है।