Home Relegious Chinese Sources Visas Given To Kailash Mansarovar Pilgrims

Chinese Sources Visas Given To Kailash Mansarovar Pilgrims

1028
0
Kailash Mansarovar Pilgrims
Kailash Mansarovar Pilgrims

चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिए हैं। चीनी दूतावास के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खबर थी भारत ने लद्दाख को केंद्रशासित क्षेत्र बनाया इसके बाद चीन ने भारतीयों के एक समूह को वीजा देने में देरी की।

चीनी दूतावास के एक सूत्र ने कहा, ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को पहले की भांति चीनी वीजा दिया गया। उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।’ चीन के तिब्बत क्षेत्र में कैलाश मानसरोवर की यात्रा को हिंदुओं में बड़ा पावन माना जाता है।
हर साल सैंकड़ों भारतीय इस यात्रा पर जाते हैं, जिसमें दुर्गम रास्तों से ट्रैकिंग कर जाना होता है। मंगलवार को चीन ने अलग लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के भारत के फैसले पर ऐतराज किया था और कहा था कि उसे कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता है। लेकिन भारत ने चीन के ऐतराज को खारिज कर दिया और इसे देश का अंदरूनी मामला बताया।

सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है। इसी के साथ सरकार ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया।